प्रियंका को सोनभद्र जाने से रोकना सत्ता का दुरुपयोग – राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने आज (शुक्रवार) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं। यहां बीएचयू के ट्रामा सेंटर अस्पताल जाकर उन्होंने सोनभद्र हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल लोगों से उनका हाल जाना।

काफिला रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बस सोनभद्र फायरिंग मामले में पीड़ितों के परिवारवालों से मिलना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि, साथ में केवल 4 लोग ही जाएंगे। फिर भी प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। इस पर प्रियंका गांधी ने सवाल किया ‘हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है? हम यहां शांति से बैठे रहेंगे।’

इस पूरे मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, प्रियंका गांधी की अवैध गिरफ्तारी हुई है। यह परेशान करने वाला मामला है। प्रियंका गांधी को 10 पीड़ित आदिवासी किसानों से ना मिलने देना, यह सरासर सत्ता का दुरुपयोग है। यह साफ दर्शाता है कि बीजेपी सरकार में सुरक्षा के हालात सही नहीं हैं।

गौरतलब है कि, 17 जुलाई को सोनभद्र के उभ्भा गांव में 112 बीघा खेत के लिए दस ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया गया था। लगभग चार करोड़ रुपए की कीमत की इस जमीन के लिए प्रधान और उसके पक्ष ने ग्रामीणों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी थी। इस हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए थे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version