स्‍मार्ट सिटी की नई सूची में उत्तर प्रदेश के 7 शहर, गाज़ियाबाद भी शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सात शहर गाज़ियाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, फिरोजाबाद व शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने अनुपूरक बजट से इसके लिए 350 करोड़ रुपये शुरुआती बजट की मांग की है। इसके बाद यूपी 17 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

शुरुआती दौर में इन शहरों के लिए 50-50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने इसके आधार पर अनुपूरक बजट से इन सातों शहरों के लिए 350 करोड़ रुपये की मांग की है। इसके बाद इन शहरों को आम बजट से पैसे दिलाया जाएगा। इन सातों शहरों को स्मार्ट बनाने पर जितना भी पैसा खर्च होगा राज्य सरकार अपने दम पर करेगी।

उक्त शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए-
पुराने क्षेत्रों को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाएगा, प्रमुख स्थानों पर फ्री वाईफाई की सुविधा होगी।
बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
शहरों में जरूरत के आधार पर आधुनिक बस स्टाप बनाए जाएंगे, 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
शहर के सभी घरों में सीवर के कनेक्शन अनिवार्य रूप से दिए जाएंगे, सड़कें चौड़ी की जाएंगी।
मुख्य मार्गों के किनारे सौंदर्यीकरण के लिए गमले रखाए जाएंगे और पौधे लगाए जाएंगे।
शहरों में और बेहतर सुधार के लिए लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे।

राज्य सरकार इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर एक माडल पार्क बनाने की तैयारी में है। इस पार्क में बच्चों के लिए अच्छे झूले, बड़ों के लिए ओपेन जिम और जागिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने इसके लिए अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये की मांग की है। प्रदेश के 75 जिलों में 60 जिले केंद्र सरकार की अमृत योजना में हैं। इन जिलों में अमृत योजना से माडल पार्क बनाए जाएंगे और शेष 15 जिलों में राज्य सरकार अपने खर्च पर माडल पार्क बनाएगी।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version