नमो गंगे ने अभियान चलाकर की हिंडन नदी की सफाई

विश्व में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व प्लास्टिक बैग निषेध दिवस की शुरुआत की गई। इनमें प्रकृति के प्रति चिंता और उसके सरंक्षण की भावना भी निहित है। इसी कड़ी में नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा गाज़ियाबाद की हिंडन नदी पर सफाई अभियान चलाया गया।

टीम ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत साफ़-सफाई कर भारी मात्रा में प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया। साथ ही आसपास के निवासियों को कूड़ा-कचरा हिंडन नदी में न डालने के लिए जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने लोगों को शहर की सुंदरता में हिंडन नदी का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि हिंडन नदी शहर के लिए आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है।

हिंडन आरती के द्वारा एक अपील के माध्यम से लोगों को आस्था के नाम पर नदी को गंदा न करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर नमो गंगे की टीम से पंकज त्रिपाठी, शिप्रा विश्वास, हिमांशु कुमार लोधी, रोहित बिष्ट और आशा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version