भीषण गर्मी से दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है राहत, आज हो सकती है बूंदाबांदी

दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी से आज (बुधवार) राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्से में तीखी धूप रही। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बूंदाबांदी से बुधवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तापमान तक रहने का अनुमान है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 रह सकता है। बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हो सकती है। वहीं, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर मुंबई में 24 घंटों से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश से वित्तीय राजधानी जलमग्न हो गई।  जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।  शहर में 44 वर्षों में 24 घंटे की अवधि में दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई। बारिश के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। 54 से अधिक विमानों के मार्ग बदले गए हैं। रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे पहले 2005 में आए बाढ़ के दौरान इतनी बारिश हुई थी।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version