मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, तीन स्थानों पर दीवार गिरने से अब तक 27 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में भारी मानसूनी बारिश के बीच मुंबई और पुणे में तीन अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से केवल एक रात में 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें कईयों की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार इन हादसों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।

पहली घटना मुंबई के मलाड ईस्ट में हुई जहां दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है। जबकि पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। तीसरी घटना कल्याण में हुई जहां दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। यह सभी घटनाएं सोमवार (1 जुलाई) और मंगलवार (2 जुलाई) देर रात की है।

तीन दिन पहले ही भारी बारिश के कारण पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई थी, जिसमें बिहार के 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। मलाड की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की, जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कटिहार के 15 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version