महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन हो सकता है खतरनाक, उपचार में न करें देरी

लड़कियों और महिलाओं के जीवन में यूरिन इंफेक्शन सबसे सामान्य और बड़े स्तर पर परेशान करनेवाली समस्या है। दुनिया की लगभग हर महिला इस तकलीफ से जरूर गुजरती है। टीनेजर बच्चियों में यूरिन इंफेक्शन का खतरा पीरियड्स के समय पर अधिक रहता है। क्योंकि वे अपना उतना अधिक ध्यान नहीं रख पातीं, जितनी जरूरत होती है। महिलाओं को इन लक्षणों को इंग्नेंर न करने के स्थान पर अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लेने की जरूरत है।

पेशाब में जलन का मुख्य कारण मूत्र मार्ग में होने वाल संक्रमण है। जिसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानि यूटीआई कहते हैं। संक्रमण की वजह से पेशाब में जलन के साथ ही बार-बार पेशाब की जरूरत लगना और दर्द महसूस होना शामिल है। कई बार यूटीआई की वजह से बुखार, ठंड लगना, जी मिचलाना और उल्टी होने लगती है। जिसका सही इलाज जरूरी है। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के ये लक्षण काफी आम होते हैं, अगर आपको इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने पर महिलाओं को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए छोटे लक्षण दिखने पर भी तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और अपना इलाज करवाएं।

पेशाब में तेज जलन होना
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर उन्हें यूरिन में तेज जलन होने लगती है। कई बार महिलाएं इस जलन को बर्दास्त भी नहीं कर पाती हैं, जिस कारण उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। कई बार पब्लिक टॉयलेट यूज करने के कारण भी महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। क्योंकि अक्सर वहां साफ-सफाई नहीं रहती है।

बार – बार यूरिन आना
यूरिन इंफेक्शन होने पर महिलाओं को बार-बार पेशाब आने लगता है। कभी-कभी बहुत तेज यूरिन का प्रेशर भी महसूस होता है। लेकिन जब वो पेशाब करने जाती हैं तो सिर्फ कुछ ड्रॉप ही निकलते हैं।

यूरिन का रंग बदलना
यूरिन इंफेक्शन होने पर कई बार महिलाओं के यूरिन का रंग बदल जाता है। ये अक्सर पीला या मटमैले रंग का हो सकता है जो महिलाओं में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि महिलाओं के यूरिन से खून भी निकलने लगता है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें और अगर कम पानी का सेवन करती हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन आम है, लेकिन इंफेक्शन के बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर कई बार महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में बेहिसाब दर्द होने लगता है। यूरिन इंफेक्शन बढ़ने के कारण पेट का ये दर्द आपके कमर में भी हो सकता है।

थकान महसूस होना
कई महिलाओं को हर वक्त थकान महसूस होती है जो यूरिन इंफेशन का एक लक्षण है। ऐसे में अगर आपको भी हर समय बिना कोई काम किए थकावट महसूस हो तो आपको यूरिन इंफेक्शन हो सकता है।

Exit mobile version