प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल 2015 से फरवरी 2025 के बीच वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों और राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के खिलाफ कुल 193 मामले दर्ज किए हैं। हालांकि, इनमें से केवल दो मामलों में ही दोषियों को सजा हुई है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को राज्यसभा में दी।
सिर्फ दो नेताओं को मिली सजा
वित्त राज्य मंत्री के अनुसार, झारखंड के पूर्व मंत्री हरि नारायण राय और पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सजा हुई है।
हरि नारायण राय को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात वर्ष की कैद और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई।
एनोस एक्का को सात वर्ष की कैद और 2 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा मिली।
हालांकि, इस दौरान किसी भी आरोपी को बरी नहीं किया गया है।
नेताओं पर ईडी की कार्रवाई में बढ़ोतरी
माकपा सांसद एए रहीम ने केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी कि पिछले दस वर्षों में नेताओं के खिलाफ कितने मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने राज्यवार और पार्टीवार आंकड़ों की भी मांग की, लेकिन वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि इस तरह के आंकड़े नहीं रखे जाते। हालांकि, कुल मामलों के वर्षवार आंकड़े प्रस्तुत किए गए।
वर्षवार दर्ज मामले
वर्ष | दर्ज मामले |
---|---|
2015-16 | 10 |
2016-17 | 14 |
2017-18 | 7 |
2018-19 | 11 |
2019-20 | 26 |
2020-21 | 27 |
2021-22 | 26 |
2022-23 | 32 |
Discussion about this post