56 साल बाद मिली शांति: हिमाचल में आईएएफ विमान हादसे के चार शहीदों के शव बरामद

हिमाचल प्रदेश:- रोहतांग दर्रा में 56 साल पहले हुए भारतीय वायुसेना के एएन-12 विमान हादसे के चार सैनिकों के शवों की बरामदगी ने एक लंबे सर्च ऑपरेशन का समापन किया है। यह विमान 7 फरवरी 1968 को चंडीगढ़ से लेह जाते समय गायब हो गया था, जिसमें कुल 102 सेना से जुड़े लोग सवार थे।
भारतीय सेना के डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू के संयुक्त प्रयासों से इन शवों को बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन शवों की पहचान मलखान सिंह, सिपाही नारायण सिंह और क्राफ्टमैन थॉमस चरण के नाम से हुई है।
2018 में, ढाका ग्लेशियर बेस कैंप के पास विमान के अवशेष और एक सैनिक का शव खोजा गया था, जो चंद्रभागा-13 शिखर पर चल रहे सफाई अभियान के दौरान प्राप्त हुआ। अब सेना का अभियान दल इन अवशेषों को सुरक्षित रूप से लोसर बेस पर लाने की प्रक्रिया में जुटा है।
Exit mobile version