500 रुपये का उधार बन गया हत्या का कारण: जहर देकर की गई हेल्पर की हत्या, एक साथी गिरफ्तार

साहिबाबाद:- औद्योगिक क्षेत्र में 29 वर्षीय हेल्पर महेंद्र सिंह की 6 जुलाई 2022 को जहर देकर हत्या कर दी गई। महेंद्र ने अपने साथी कर्मचारी धर्मेंद्र उर्फ धीरेंद्र से 500 रुपये उधार लिए थे, जो लौटाने में विफल रहे। धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर चूर्ण में जहर मिलाकर महेंद्र को दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
महेंद्र की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें कंपनी से इलाज किए बिना घर भेज दिया गया। घर पहुँचते ही उनकी हालत गंभीर देख परिवार ने तुरंत अस्पताल ले जाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता नहीं चलने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया।
परिवार ने अधिकारियों से कई बार संपर्क किया और न्याय की गुहार लगाई। हाल ही में बिसरा रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि की, जिसके बाद लिंक रोड पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपनी करतूत स्वीकार कर ली है। अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Exit mobile version