चार साल में उचाईयों तक, आतिशी की दिल्ली की नई उड़ान

दिल्ली :- दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज घोषणा की है कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह घोषणा अरविंद केजरीवाल के 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की सूचना के बाद की गई है। केजरीवाल आज शाम साढ़े 4 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
आतिशी ने केवल चार वर्षों में विधायक, मंत्री और अब मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचकर एक प्रेरणादायक यात्रा की है। दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में उनका चयन न केवल एक ऐतिहासिक क्षण है बल्कि यह दिल्लीवासियों के लिए नए अवसरों और उम्मीदों की शुरुआत भी है। आतिशी की नियुक्ति से राजधानी में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद की जा रही है।
Exit mobile version