ट्रक की टक्कर: पहिया बदल रहे दो लोगों में से एक की मौत

मुरादनगर:- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास शनिवार रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने पहिया बदल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद की वेव सिटी निवासी चालक राजकुमार अपने ट्रक के पहिये को बदलते समय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी रेवड़ा गांव के पास फंस गए। जैसे ही उन्होंने ट्रक को साइड में लगाया और पहिया बदलने लगे, धर्म सिंह नामक अन्य ट्रक चालक उनकी मदद करने पहुंचे। तभी मुरादनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने राजकुमार और धर्म सिंह को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। धर्म सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।
Exit mobile version