करंट लगने से हुई कर्मचारी की मौत

साहिबाबाद:- लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में 31 जुलाई को काम के दौरान करंट लगने से झुलसे सौरभ प्रजापति की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका हादसे के बाद से लगातार कौशांबी के अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सौरभ प्रजापति (24) पुत्र वकील प्रजापति निवासी ग्राम सिसवा थाना नेहा नगर आजमगढ़ कड़कड़ मॉडल गांव में किराए के कमरे में रहते थे। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की बंगाल केबल फैक्टरी में काम करते थे। 31 जुलाई को काम के दौरान अचानक केबल से वह करंट की चपेट में आ गए। झुलसी हालत में प्रबंधन ने उन्हें कौशांबी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पैर के अंगूठे और अंगुली में करंट लगने के निशान थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। डॉक्टरों की टीम रिकवर करने में जुटी थी कि अचानक उन्होंने दम तोड़ दिया।

नकी मौत की सूचना लिंक रोड पुलिस को दी गई। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। अभी मामले में शिकायत नहीं मिली है।

Exit mobile version