दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की ,ISIS के तीन लाख रुपये के इनामी आतंकवादी रिजवान को गिरफ्तार किया

  1. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के आतंकवादी रिजवान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वांटेड घोषित किया था।
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आईएसआईएस मॉड्यूल के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है,जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। एनआईए ने उसके ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का निवासी है।
बताया जा राह है कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रिजवान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। एनआईए ने उसे वांटेड घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार था।
पुलिस के मुताबिक,आतंकी रिजवान अली के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने उसे दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बक्श मार्ग से गुरुवार रात लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 30 बोर की एक स्टार पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
Exit mobile version