अरशद हत्याकांड मामले के मुख,आरोपी ने अदालत में किया सरेंडर

लोनी:- अशोक विहार जैन कॉलोनी में 11वीं के छात्र अरशद (17) की चाकू से हत्या करने वाले प्रमुख आरोपी सलमान ने गुरुवार को गाजियाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस हत्या के अन्य आरोपियों, सलमान के भाई और पिता को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सलमान ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस उसे जल्द रिमांड पर लेगी। सलमान के भाई अफरीद और पिता मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साहिल सिटी कॉलोनी में रहने वाला 17 वर्षीय अरशद अपने दोस्त कासिफ के फोन पर बुलाए जाने पर जैन कॉलोनी में गया था। कासिफ का पड़ोसी असलम के परिवार से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते असलम ने अरशद को पेट में चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद अरशद को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में कासिफ के परिवार ने असलम के भाई और पिता पर भी पथराव का आरोप लगाया था।
पुलिस गिरफ्तारी का दावा कर रही
असलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी का दावा कर रही थी। पुलिस का कहना था कि असलम को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने असलम के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन असलम ने पुलिस को धोखा देते हुए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इस खबर की जानकारी पुलिस को समय पर नहीं मिल सकी।
Exit mobile version