ASI ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। वर्तमान में, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली:- पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 6 अगस्त यानी मंगलवार की सुबह लगभग 3 बजे सिविल लाइंस बैरक में उनके कमरे में हुई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक एएसआई उत्तराखंड का निवासी था और वर्ष 1994 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था। इस घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। जानकारी मिलने के बाद क्राइम टीम और एफएसएस रोहिणी टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। मौके पर मृतक द्वारा लिखा गया कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि मृतक पुलिसकर्मी किसी पारिवारिक समस्या से परेशान था, जिसकी वजह से उसने यह भयानक कदम उठाया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हेड कॉन्स्टेबल ने भी अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली थी।

बीते साल जनवरी में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली थी। वह दिल्ली के पहाड़गंज थाने में तैनात था और ड्यूटी के दौरान ही उसने खुद को गोली मार दी। पुलिसकर्मी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें किसी भी व्यक्ति या परिस्थिति पर आरोप नहीं था। नोट में उसने लिखा था कि वह निजी कारणों से आत्महत्या कर रहा है।

Exit mobile version