कैंटर ने स्कूटी सवार महिला सिपाही को कुचला, मौत

नोएडा। जिले फेज-1 थाना थाना क्षेत्र के दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर डीएनडी पर टोल के पास एक स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मी को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला पुलिस कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला पुलिस कर्मी दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में तैनात बताई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में नोएडा फेज-1 के थाना प्रभारी अमित भडाना ने बताया कि दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर डीएनडी पर टोल के पास एक स्कूटी पर सवार महिला पुलिस कर्मी को कैंटर ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर घोषित कर दिया। महिला पुलिस कर्मी की पहचान ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ग्रीन रेजिडेंसी सोसाइटी की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी अजय के रूप में हुई। घटना की जानकारी लक्ष्मी के पति अजय के द्वारा दी गई। अजय कुमार ने फेस-1 थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में तैनात थी। वह किसी काम से नोएडा आई हुई थी लौटकर वापस जा रही थी। तभी रास्ते में हादसा हो गया।
ड्राइवर पकड़ा, मुकदमा दर्ज
थाना पुलिस ने अजय की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिस कैंटर से हादसा हुआ था। उसके चालक संजीत कुमार को भी हिरासत में लेकर पूछना शुरू कर दी गई है। नोएडा पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को अजय के सुपर्द कर दिया गया है और घटना की सूचना से दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने को भी दे दी गई है।
Exit mobile version