गाजियाबाद : पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा रेप का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। जिले की ट्रॉनिका थाना सिटी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दरअसल, ट्रॉनिका सिटी थाना में एक महिला द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एक महिला द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपी अरुण पुत्र सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अरुण पुत्र सुभाष पर आरोप लगाया कि वह जब घर में अकेली थी तब आरोपी उनके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार अरुण को मेडिकल करने के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की बाइक फिसल गई। बाइक करने का फायदा उठाकर अरुण ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर छिनली और सहारनपुर दिल्ली मार्ग स्थित दौलत नगर की ओर भागने लगा। जिसकी सूचना दोनों पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को दी।
गश्ती पुलिस पर झोंका फायर
पुलिसकर्मियों की सूचना पर गश्त कर रही पुलिस टीमों को भी जानकारी दी। इसी दौरान दौलतपुर मार्ग पर एक पुलिस टीम गश्त कर वापस लौट रही थी। तभी सामने से आ रहे आरोपी अरुण ने पुलिस टीम पर जानलेवा नियत से फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने भी दुष्कर्म के आरोपी अरुण पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें अरुण के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। जैसे पुलिस ने दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी अरुण से पूछताछ कर रही है।
Exit mobile version