मेरठ में जातीय संघर्ष में युवक की गोली मारकर हत्या, बवाल-हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को दो अलग समाज के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चलने के साथ ही वहां फायर भी झोंका गया, जो एक युवक को लग गया। हमले में युवक की मौत हो गई। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पथराव किया। कई गाड़ियां तोड़ दीं। बवाल की सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे। 3 थाने की फोर्स पहुंची, लेकिन भीड़ कंट्रोल नहीं हुई। इसके बाद पीएसी बुलाई गई है। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने कहा विवाद के बाद पुलिस तैनात की गई है। 4 लोग हिरासत में लिया गया है।
पूरा मामला रिठौरा गांव का है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे गांव के मैदान पर बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। बच्चों ने घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक युवक को घर में घुसकर पीटा गया, जबकि इसके बाद उसे गोली मार दी गई। मरने वाला सोनवीर फर्नीचर बनाने का काम करता था। घर में उसकी पत्नी हेमलता और चारों बच्चे बेटियां अनु, वर्षा और दोनों बेटे शिवा और सागर थे।
चार आरोपी धरे गए
पुलिस ने मौके से आदित्य, अभिजीत, प्रिंस सहित 4 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपियों को थाने में लेकर गई है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को उनके हवाले किया जाए।
Exit mobile version