छोटे भाई की पत्नी का गला दबाकर जेठ ने किया सुसाइड, घरेलू कलह से तंग था

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जबकि इसके बाद खुद भी फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। घटना की वजह घरेलू कलह निकलकर आई है। आरोपी जेठ ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर इस बात का जिक्र भी किया है। वहीं सुसाइड नोट भी नौ पन्नों का लिखा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।
मामला सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के यशोदा नगर पी-ब्लाक का है। बुधवार रात सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवार के सभी लोग बाहर थे। बेटा जब वैष्णो देवी से लौटा, तब घटना का पता चला। फोरेंसिक टीम को महिला के गले पर दबाव के निशान मिले हैं। यशोदा नगर पी-ब्लॉक में कुलदीप गुप्ता (32) अपने छोटे भाई अशोक गुप्ता (30) के साथ रहता था। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कुलदीप अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। फर्स्ट फ्लोर पर अशोक अपनी पत्नी मीनू (28) और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहता है। साथ में उनकी मां भी रहती हैं। कुलदीप साड़ी की फेरी लगाता था, जबकि अशोक ऑटो ड्राइवर है। वारदात के वक्त घर में केवल जेठ कुलदीप और बहू मीनू ही थे। 21 जून को अशोक वैष्णो देवी दर्शन करने गया था। जेठ की पत्नी बच्चों समेत मायके गई थी। मां अपनी ननद के घर गई थीं।
भाई लौटा तो हुई जानकारी
गुरुवार सुबह जब अशोक वैष्णो देवी से घर लौटा तो उसने एक कमरे में अपने डेढ़ साल के बच्चे को रोते देखा। पत्नी और भाई नहीं दिखे। घर का एक कमरा बंद था। अशोक ने खटखटाया तो अंदर से किसी की आवाज नहीं आई। उसने जोर से धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया और कमरे में दोनों की लाश मिली। कमरे के अंदर से एक 9 पन्नों का नोट भी मिला है। जिसमें अशोक ने हत्या की वजह बताई है।
Exit mobile version