पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी के मायापुरी इलाके में पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बौखलाए युवक ने चाकू से दोस्त की हत्या कर दी। वारदात में उसका चचेरा भाई अपने दोस्त के साथ शामिल था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मायापुरी इलाके में रहने वाला राजू कपूर ट्रांसपोर्ट कंपनी में सामान लोडिंग व अनलोडिंग का काम करता था। राजू कपूर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला था। वह अपने दोस्त किशन के घर आया हुआ था। वहां पर उसका चचेरे भाई प्रह्लाद और बबलू भी पहले से मौजूद थे। इसी दौरान सभी लोगों ने बैठकर एक साथ शराब की तभी बबलू ने राजकपूर की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिस पर राज कपूर ने विरोध तो बबलू से काफी कहा सुनी हुई। कहानी के दौरान किशन ने बीचबचाव कर मामले को रफा दफा करवा दिया किया, लेकिन कुछ देर बाद जब राज कपूर गंभीर घायल अवस्था में मिला तो किशन ने तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक राज कपूर की मौत हो चुकी थी। राज कपूर की मौत की घटना के बाद बबलू और प्रह्लाद फरार हो गए थे।
दोनों आरोपी पकड़े गए
राज कपूर की हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और किशन के बताए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो कुछ घंटे बाद ही घटनास्थल के आसपास से प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद प्रहलाद की निशानदेही पर बबलू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने राज कपूर पर चाकू से हमला कर हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। उधर राज कपूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
Exit mobile version