गाजियाबाद : केमिकल फैक्ट्री में आग, धमाकों से दहला इलाका, दो अन्य फैक्ट्रियां भी चपेट में आईं

गाजियाबाद। जिले के ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आए केमिकल भरे ड्रमों में धमाके हो रहे हैं। वहीं इसके पास की दो फैक्ट्रियां भी आग की चपेट में आ चुकी हैं। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया जा चुका है। वहीं केमिकल के कारण इस आग पर काबू पाने में पानी बेअसर साबित हो रहा है।
चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया- गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा और बागपत से दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। ये गाड़ियां अब तक 100 से ज्यादा चक्कर लगा चुकी हैं। इसके अलावा नगर निगम के 10 टैंकर बुलवाए गए। नगर निगम के दो सेप्टिक टैंक भी आए हैं, 0जिनकी मदद से मुख्य रूप से जलीं दोनों फैक्ट्रियों को ठंडा करने की कोशिश की जा रही है। ये दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ऐसे में इनकी बिल्डिंग भी गिरने की आशंका बन गई है। केमिकल फैक्ट्री की आग बुझनी शेष रह गई है। बाकी आग पर काबू पा लिया गया है।
50 से ज्यादा फायर फाइटर्स जुटे
फायर अफसर ने बताया कि अग्निकांड सेक्टर A-3 के इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ है। पहले केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। यहां केमिकल के चलते आग बहुत तेजी से फैल गई। पास में संपर्क फैकेजिंग समेत एक और फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। 3 फैक्ट्रियां जलकर राख हो गईं। आग पर कंट्रोल को तेजी से बढ़ते देख पुलिस ने तुरंत 12 फैक्ट्रियों को खाली करवा दिया। पब्लिक को इलाके से दूर कर दिया है। 50 से ज्यादा फायर फाइटर्स की टीम आग बुझाने में जुटी है। फिलहाल, अभी आग नियंत्रित होती नहीं दिख रही है। फायर फाइटर्स के साथ कर्मचारी भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
तीन लोग फंसे, बमुश्किल निकाला
फायर ऑफिसर ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में ज्यादातर फैक्ट्रियां पैकेजिंग और केमिकल की हैं। ऐसे में आग बहुत तेजी से फैली। जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां 50 से ज्यादा कर्मचारी थे। आग लगते ही वह बाहर भागकर उन्होंने जान बचाई। मॉर्निंग शिफ्ट में कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक ग्राउंड फ्लोर पर शोर होने लगा। सभी कर्मचारी तुरंत अपने-अपने कामकाज छोड़कर बाहर की तरफ भागे। तीसरे फ्लोर पर 3 कर्मचारी फंसे गए। उन्हें बाद में निकाल लिया गया।
Exit mobile version