किसी और से बात करते देखा तो युवक ने पत्नी को जिंदा जला डाला

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने पत्नी को जिंदा जला डाला। युवक का कहना था कि वो किसी दूसरे शख्स से बात करती है। जबकि सात महीने पहले ही इन दोनों की लवमैरिज हुई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात बापू नगर में हुई। गुरुवार रात पत्नी मुस्कान के भाई अखलाक को पड़ोसियों ने फोन किया। कहा- मुस्कान कमरे में जली पड़ी है। भाई भागता हुआ मौके पर पहुंचा तो मौके पर मुस्कान का जला हुआ शव मिला। कमरे में मिट्टी के तेल की कैन पड़ी थी।
अशफाक ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। पूछताछ में मुस्कान के घरवाले बताया कि 2 महीने से अमन और मुस्कान के बीच विवाद चल रहा था। अशफाक ने बताया कि मुस्कान ने बताया था कि अमन उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने अमन को हिरासत में ले लिया। उससे पूछा तो उसने कहानी सुनाई। कहा कि मुस्कान से लड़ाई हुई। फिर उसने खुद मिट्‌टी का तेल डालकर सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया। फूट-फूटकर रोने लगा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुस्कान अलीगढ़ के किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। उस लड़के ने उसे ऑनलाइन रुपए भी भेजे थे। मैंने विरोध किया तो वह दबाव बनाने लगी कि अब अलीगढ़ में ही रहेंगे। इस बात पर उसे गुस्सा आया। मिट्टी का तेल डालकर जला दिया।
परिजनों की बेमर्जी हुई थी शादी
खंदारी निवासी मुस्कान की पड़ोस में रहने वाले अमन से अफेयर था। एक साल पहले मुस्कान के परिवार को इसकी जानकारी हुई। वह अमन के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिवार ने समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में परिवार ने 7 महीने अमन से उसकी शादी करवा दी। शादी के बाद 5 महीने तक मुस्कान अमन के साथ उसके घर पर ही रही। 2 महीने पहले अमन किराए के मकान में मुस्कान के साथ रहने लगा। मृतका के भाई अखलाक ने बताया- अमन और मुस्कान ने उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर ही किराए का कमरा लिया था। गुरुवार शाम को अमन का फोन आया। कहा था कि अपनी बहन को ले जाओ, नहीं तो बहुत गलत हो जाएगा। मैंने कहा कि अभी मम्मी घर में नहीं है। उनके आते ही घर आता हूं। मुश्किल से 15 मिनट हुए होंगे कि अमन का फोन आया कि मुस्कान ने आग लगा ली है। हम घर पहुंचे तो देखा बहन दरवाजे पर पूरी तरह से जली पड़ी थी।
Exit mobile version