जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को किस किया तो चले लाठी-डंडे, बैरंग लौटी बारात

हापुड़। जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया। यह देख भड़के दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वहां पथराव भी हुआ। दूल्हे के पिता समेत कई लोग इस संघर्ष में घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

पूरा मामला थाना देहात इलाके का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की दो बेटियों की शादी एक साथ सोमवार को होना थी। बड़ी बेटी की शादी की रस्में सकुशल संपन्न हुईं। इसी बीच छोटी बेटी की बारात भी आ गई। द्वाराचार के बाद जयमाला की रस्म चल रही थी कि इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया। लड़का पक्ष के लोग इस हरकत पर तालियां बजाने लगे, जबकि लड़की पक्ष के यह बात नगंवार गुजरी। यहीं पर बात बिगड़ गई और लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष पर हमला बोल दिया। जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव भी हुआ। संघर्ष में दूल्हे का पिता समेत छह लोग घायल हुए हैं। इनमें लड़की पक्ष के लोग भी शामिल हैं।

पुलिस ने सुलटाया मामला
मामले की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। जबकि दोनों पक्ष के करीब सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version