क्रिकेटर धोनी का दोस्त गिरफ्तार, जयपुर में दर्ज है धोखाखड़ी का केस

नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह धोनी का बिजनेस पार्टनर भी रह चुका है। उसके खिलाफ जयपुर में पिछले दिनों धोनी ने धोखाधड़ी का केस लिखाया था। जयपुर पुलिस को उसकी नोएडा में लोकेशन मिली तो यहां आकर टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया।
धोनी ने अपने दोस्त मिहिर दिवाकर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। वहीं, नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। धोनी ने पूर्व क्रिकेटर मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।
लोकेशन के आधार पर की छापामारी
जयपुर पुलिस ने मिहिर की लोकेशन ट्रेस की तो वो नोएडा में निकला। इस पर पुलिस ने यहां आकर छापामारी की तो वह सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग में था। पुलिस टीम ने मिहिर को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
Exit mobile version