माफिया मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, जेल प्रशासन ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया

बांदा। उत्तर प्रदेश के नामचीन माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत खराब हो गई। वह बांदा जेल में बंद है। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

5 दिन पहले बाराबंकी की कोर्ट में फर्जी एम्बुलेंस मामले में सुनवाई हुई। इसमें मुख्तार हाजिर नहीं हुआ। उसकी ओर से उसके वकील ने कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी। इसमें मुख्तार की तरफ से कहा गया- साहब, 19 मार्च की रात मुझे खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया है, जिसकी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई। मेरे हाथ-पैर और शरीर की नसों में दर्द हो रहा है। हाथ-पांव ठंडे हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा। 40 दिन पहले भी मेरे खाने में धीमा जहर दिया गया था। जो स्टाफ खाना बनाने के बाद चख कर मुझे देता है, वह भी बीमार पड़ गया और उसका इलाज कराया गया। इसलिए इलाज की व्यवस्था करवाई जाए। साथ ही मेडिकल बोर्ड बनाकर जांच करवाई जाए। सुनवाई के दौरान डिप्टी जेलर ने कोर्ट को बताया कि मुख्तार बीमार है। जिसके चलते वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने 29 मार्च की तारीख लगा दी थी।

जेलर-दो डिप्टी जेलर हुए थे सस्पेंड
2 दिन पहले बांदा जेल के जेलर योगेश कुमार, 2 डिप्टी जेलर राजेश और अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों पर मुख्तार अंसारी केस में लापरवाही बरतने पर एक्शन हुआ था।

17 महीने में मुख्तार को 8 बार हुई सजा
मुख्तार को 17 महीने में 8 बार सजा हो चुकी है। इसमें से 2 उम्रकैद की सजा है। मुख्तार को पहली सजा 23 सितंबर 2022 को हुई थी। वहीं, 8वीं सजा 13 मार्च 2024 को हुई थी। मुख्तार के खिलाफ सजा का सिलसिला 21 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ था।

Exit mobile version