गाजियाबाद : रोहिंग्या-कट्टरपंथी करते हैं लूट-हत्या जैसी वारदातें : पिंकी

गाजियाबाद। सीएए को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर हिंदू रक्षा दल ने पलटवार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि जितने भी रोहिंग्या या फिर कट्टरपंथी मुस्लिम हमारे देश में आए उन लोगों ने यहां आकर अपराध किए हैं।

केजरीवाल ने बयान दिया था कि सीएए के बाद जो शरणार्थी भारत आएंगे उनके आने से बलात्कार ,लूट, हत्या जैसे मामले बढ़ जाएंगे। इस पर पिंकी भैया ने कहा कि जो हिंदू, बौद्ध, जैन 1947 में भारत आए थे क्या वह बलात्कारी थे या लूट करते थे। लाल कृष्ण आडवाणी, राम जेठमलानी आदि के नाम भी गिनाए। कहा कि वो क्या यहां लूट बलात्कार जैसे घिनौने अपराध करते थे। आगे कहा कि जितने भी रोहिंग्या या फिर कट्टरपंथी मुस्लिम हमारे देश में आए उन लोगों ने यहां आकर के यह सारे अपराध किए हैं। 57 देश इस्लामिक है कोई भी मुसलमान वहां नहीं जाना चाहता। वह सिर्फ भारत में आना चाहता है। इससे आपको पता लग जाएगा कि कट्टरपंथी की मानसिकता क्या है। क्योंकि यह देश सनातनियों का है और यही जाकर सबको सुख शांति मिलती है और एकमात्र देश हिंदुओं का है। बाकी दुनिया मे इस्लामी देश है और जो ईसाइयों के देश हैं और भारत में भी अगर हिंदू जैन और सिख नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे।

केजरीवाल को भेजो इस्लामिक देश
कहा कि अरविंद केजरीवाल को किसी भी इस्लामिक देश में भेज दो वहां जाकर के क्या होता है पता चल जाएगा। जो आज भारत में रहकर हिंदुत्व विरोधी बातें करता है वह सिर्फ इस देश में कर सकता है। किसी भी इस्लामिक देश में इस्लाम के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकता।

Exit mobile version