गाजियाबाद : अगरबत्ती की फैक्ट्री में फिर लगी आग, लाखों का नुकसान

गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर अगरबत्ती की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है न ही कोई व्यक्ति झुलसा है। आग लगने से हुई क्षति का आंकलन करने में टीम जुटी हुई है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले भी एक धूपबत्ती व अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में आग लगी थी। उसमें भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ था।

इस बार साहिबाबाद इलाके दुर्गा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्याम अगरबत्ती फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 4ः00 बजे फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आज अगरबत्ती बनाने के पदार्थ में लगी थी आग लगने के पीछे क्या कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने की सूचना दमकल केंद्र साहिबाबाद को मिली वैसे ही दमकल केंद्र से चार गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई और स्थानीय लोगों की मदद से आज पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने बताया की फैक्ट्री की तीसरी मंजिल के पूरे फ्लोर में आग लगी थी लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चार गाड़ियों से पाया काबू
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि दमकल केंद्र से चार गाड़ियां घटनास्थल के लिए भेजी गई थी। चारों गाड़ियों की मदद से लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है इसकी अभी जानकारी पूरी तरह से नहीं मिल पाई है। साथ ही दमकल की टीम आग लगने के कारणों को भी खोज रही है। उन्होंने बताया कि आज सुबह लगी जिसकी वजह से फैक्ट्री में कोई नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की भी आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version