गाजियाबाद : युवक की आत्महत्या मामले में चार नामजद, पिटाई से क्षुब्ध होकर लगाई थी फांसी

गाजियाबाद। पड़ोसी की पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा लिखा है। पुलिस सभी नामजदों की गिरफ्तारी की कोशिश में है।

मोदीनगर के गांव मुकीमपुर निवासी नदीम फेरी आदि लगाता था। नदीम और उसकी पत्नी रुखसार में मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार सुबह नदीम व रुखसार में विवाद हो गया था। रुखसार अपनी दोनों पुत्रियों इनाया व जोया के साथ पड़ोस में चल गई थी। नदीम घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजरे पड़ोसी मगन शर्मा ने नदीम के घरेल विवाद को लेकर टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इस बीच मगन के अन्य साथी चंद्राश, पुनीत और नवनीत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नदीम की पिटाई कर दी थी। मौके पर पहुंची रुखसार ने किसी तरह नदीम को बचाया। इसके बाद आहत नदीम कमरे में जाकर फांसी पर लटक गया था।

सभी की तलाश जारी
नदीम को उपचार के लिए पिलखुवा ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मगन, चंद्राश, पुनीत व नवनीत के ​खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version