नए घर में शिफ्ट हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कराया हवन-पूजन

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां अपना नया घर बनवाया है। 15 हजार वर्गफीट में बने इस आलीशान मकान में आज उन्होंने गृह प्रवेश किया। उज्जैन के पंडितों ने पूजा कराई। केंद्रीय मंत्री ने पति जुबिन ईरानी के साथ हवन-पूजन किया। पंडितों ने पति-पत्नी पर अक्षत छिड़के। इसके बाद स्मृति ईरानी सिर पर कलश रखकर घर में प्रवेश हुईं।

केंद्रीय मंत्री ने शाम को दावत भी रखी है, इसमें हजारों लोग जुटेंगे। इसमें यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत प्रदेश सरकार के 7 मंत्री भी शामिल होंगे। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी का मकान जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में है। सांसद ने 2021 में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसके बाद से घर बनवाना शुरू कर दिया था, जो अब बनकर तैयार हुआ है। मकान में 6 कमरे, सर्वेंट, गेस्ट और प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम बने हुए हैं।

घर के कोने में राम दरबार
घर के कोने में राम दरबार बनाया गया है। इसमें राम, सीता और लक्ष्मण और हनुमाजी की मूर्तियां स्थापित हैं। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ और आदि शक्ति मां दुर्गा की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। दीवारों पर रामलला मंदिर, महर्षि वाल्मीकि की पेंटिंग्स भी बनाई गई हैं।

Exit mobile version