नेहरू स्टेडियम के पास टैंट गिरने से 12 लोग घायल

नई दिल्ली। राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गेट नंबर 2 के पास शादी के लिए लगाया जा रहा टैंट गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोगों के दबने से करीब 12 लोग गम्भीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि रेस्क्यू कर 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि हमें बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के एक टैंट गिरने और उसके नीचे कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 25-30 मजदूर दबे हैं। यहां शादी के लिए टेंट लग रहा था। स्थानिय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अब तक 25-30 लोगों को बचाया जा चुका है। जांच जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी यहां आई है, वे बचाव अभियान शुरु कर चुके हैं। उधर, दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हमें टेंट गिरने के कारण 25-30 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। हमने 12 लोगों को वहां से बाहर निकाला। उन्हें मामुली चोटें आई थी अब स्थिति काबू में है। यहां कोई शादी होनी थी जिसके लिए टैंट तैयार हो रहा था। इसके गिरने के कारण जांच के बाद स्पष्ट होंगे। सभी लोगों को बचाया जा चुका है।

12 लोग अस्पताल भर्ती
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टैंट गिरने की घटना पर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मेडिकल तकनीशियन-आपातकालीन सेवा, आसिफ अंसारी ने कहा कि यहां 12 लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी बचाव अभियान जारी है।

टैंट गिरने से मची भगदड
टैंट गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। जिसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिहलाल घटना स्थल पर हालत सामान्य हैं।

Exit mobile version