फ्लैट दिलाने के नाम पर 13.20 लाख की धोखाधड़ी, छह पर केस दर्ज

नोएडा। फ्लैट दिलाने के नाम पर 13.20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पीड़ित ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने फ्लैट के नाम पर फर्जी आवंटन पत्र उन्हें दिया था।

नोएडा के सेक्टर 22 के रहने वाले अशोक शर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विज्ञापन के के जरिए गौर सिटी 2 में वीआईपी होम प्रोजेक्ट की जानकारी उन्हें मिली थी। जब मैं अपनी बेटी बिंदु और दामाद संजीव के साथ कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो उनकी मुलाकात खेड़ा कॉलोनी के रहने वाले आशुतोष तिवारी से हुई। जहां आशुतोष ने उन्हें सोलिटेयर इंफ्राहोम का कर्मचारी बताया कर 32 लाख रुपए में फ्लैट का सौदा तय किया। जिसके बाद उन्होंने 13.20 लाख ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर लिए और उन्हें आवंटन पत्र दे दिया। आवंटन पत्र मिलने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला और वह बार-बार चक्कर काटते रहे। इसके बाद पीड़ित ने आशुतोष तिवारी, शाकिर अली,नेहा राजबब्बर, नितिन त्यागी, रोहित और अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम में फ्लैट देने की पेशकश
अशोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने पैसे ट्रांसफर करने के बाद उन्हें काफी चक्कर अपने ऑफिस के कटवाए। जब मैं कुछ पूछते थे सभी तक कुछ ना कुछ नया बहाना बनाते थे। समय बीत गया तो उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के आवंटन में कुछ समस्या आ रही है वह गुरुग्राम गुरुग्राम के सेक्टर 21 में फ्लैट ले सकते हैं। पैसा फंसा देखकर अशोक ने गुरुग्राम में ही फ्लैट लेने के लिए तैयार हो गए लेकिन वहां भी उन्हें फ्लैट नहीं मिला।

Exit mobile version