पेंट-केमिकल गोदामों में आग, 11 की मौत, कई गंभीर

नई दिल्ली। नरेला के अलीपुर के दयाल मार्केट में गुरुवार शाम लग गई। दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग से अब तक 11 लोगों की मौत होने की अग्निशमन विभाग द्वारा पुष्टि की गई है। अग्निकांड में चार लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। 11 लोगों की मौत हुई है लेकिन अभी तक उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

गुरुवार शाम जानकारी मिली कि फैक्ट्री में किसी चीज में धमाका होने की वजह से आग लगने की चर्चा बताई जा रही है। पेंट की फैक्ट्री से ही सटे घरों की भी दीवारे हैं। जिसकी वजह से उनमें भी आग लगने की आशंका है। आग लगने के बाद आसपास के घरों के लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। वही अग्निशमन के अधिकारी आग लगने की असली वजह तलाश में में जुटे हुए हैं। पेंट फैक्ट्री में आग लगने की घटना से सुरक्षा के मानकों पर भी सवाल उठाने शुरू हो गए हैं। क्योंकि यहां आग लगने की वजह से 11 लोगों की अब तक जान जा चुकी। आपको बता दे कि इस इलाके में पहले भी एक बार आग लगने की घटना घट चुकी है इसके बाद भी फैक्ट्री में लापरवाहियां बरते जाने की बातें भी सामने आई है। फिहलाल अग्निशमन के अधिकारी आग लगने की असली वजह तलाशने में जुड़े हुए हैं।फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

अपनों की तलाश में पहुंचे परिजन
नरेला के अलीपुर में आग लगने वाली पेंट फैक्ट्री में काम करने कर्मचारियों के परिवार वाले भी नरेला पहुंचे हैं। जहां वह अपने लोगों की तलाश में जुड़े हुए हैं। हालांकि लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। कुछ कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी शाम से बंद आ रहे हैं जिससे उनके परिवार वालों को भी अनहोनी की चिंता सता रही है, हालांकि जिन 11 लोगों की मौत हुई है। उनकी शिनाख़्त का प्रयास लगातार जारी है। अपनों लोगों की कुछ जानकारी न होने से कर्मचारियों के परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।

22 दमकल गाड़ियों से काबू पाया
नरेला इलाके की मार्केट में लगी भीषण आग की वजह से आसपास की घरों और फैक्ट्री को जल्दी खाली कर दिया गया। आज इतनी भयंकर थी कि हर तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी। आज की लपटें देखकर सभी लोग बुरी तरह सहम गए थे।

Exit mobile version