गाजियाबाद : हनीमून पर मुंबई गए दंपति में जमकर मारपीट, पुलिस ने सुलटाया मामला

गाजियाबाद। शादी के बाद हनीमून पर गए इंदिरापुरम के दंपति के बीच मुंबई में जमकर मारपीट हो गई। होटल में जब ड्रामा ज्यादा हुआ तो स्टाफ ने बीचबचाव कराया। जबकि बाद में दोनों वापस गाजियाबाद आ गए। यहां महिला पुलिस ने पिंकबूथ पर दोनों का मनमुटाव दूर कराया।

दरअसल, वसुंधरा का नवदंपती हनीमून पर मुंबई गया। वहां शराब पीने के बाद जमकर लात-घूंसे चले। झगड़े के बाद नवदंपती की शिकायत पर पिंक बूथ में काउंसलिंग हुई। उसमें दोनों को शादी का महत्व और जिंदगी का फलसफा समझाया तो दंपती झगड़ा खत्म करने को राजी हो गए। हालांकि मुंबई के होटल में हुआ झगड़ा, जब गाजियाबाद पहुंचा तो पुलिस भी कुछ देर के लिए अवाक रह गई। बाद में दोनों को समझाया गया कि अभी जीवन की शुरूआत है। अभी से झगड़े या मुकदमेदारी में पड़ गए तो तमाम दिक्कतें आएंगी।

पुलिस की भूमिका सराहनीय
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि पिंक बूथ पर महिलाओं के मामलों को तत्काल सुनकर उनका काउंसलिंग से निस्तारण कराया जाता है। पति-पत्नी की शिकायत सुनकर उनका पारिवारिक जीवन बचाने का पूरा प्रयास रहता है। इस मामले में भी पुलिस ने बेहतर भूमिका निभाई और दोनों अब साथ हैं।

Exit mobile version