गाजियाबाद : संसद आफिस के सहायक के घर भीड़ का हमला, पथराव

गाजियाबाद। घर के बाहर गाली गलौज कर रहे लोगों को मना करने पर संसद कार्यालय के सहायक के साथ करीब 20 से 25 लोगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद आरोपियों ने संसद के कर्मचारियों के घर पर पथराव भी किया। पूरी घटना का पीड़ित ने वीडियो बनाकर मामले की शिकायत पुलिस की है। उधर संसद के कर्मचारियों से हुई मारपीट से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

मामला जिले के लोकप्रिय बिहार खोड़ा का है। यहां के रहने वाले खैलेश यादव संसद कार्यालय में सहायक है। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया उनके घर के बाहर कुछ लोग गालीगलौज कर रहे थे। जिसका उन्होंने विरोध किया। उन लोगों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों का कहर यही नहीं रुका मारपीट के दौरान जब पीड़ित खैलेश यादव अपने घर में अंदर घुस गए तो आरोपियों ने उनके घर पर पथराव किया। आरोपियों द्वारा किए गए पथराव का वीडियो उन्होंने छत से बना लिया। जो उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र के साथ दिखाए। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चार पकड़े, पूछे जा रहे साथियों के नाम
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मारपीट व पथराव की घटना करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि अन्य आरोपी कहां-कहां के रहने वाले हैं ताकि उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

इन चार लोगों की हुई गिरफ्तारी
खैलेश यादव के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने लोकप्रिय बिहार के रहने वाले इजहार, बकरी वाली गली के रहने वाले मेहरुद्दीन, बुध बाजार के निवासी आदिल और खुर्शीद को गिरफ्तार किया है। यह लोग मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। इन चारों की पूछताछ के आधार पर ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version