ऑटो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया

नोएडा। जिले में एक मानवता को शर्मशर करने की वारदात सामने आई है। करीब 45 साल की एक महिला से दो लोगों ने ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के दोनों आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ और अश्लीलता कर वीडियो भी बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की वारदात से महिला सदमे में बताई जा रही है।

मामला जिले के कोतवाली सेक्टर-58 में का है। यहां एक गांव की रहने वाली 45 साल की महिला ने बताया कि उन्हें खुदा गांव के रहने वाले अजय और गोलू ने किसी बहाने बुलाया था। महिला जब उन दोनों लोगों के पास पहुंची तब दोनों लोगों ने उसके साथ अश्लीलता की और वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही, लेकिन दोनों दरिंदे हरकतों से बाज नहीं आए। दरिंदों से छूटकर महिला जब कोतवाली पहुंची तो उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीसीपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि करीब 45 साल की पीड़ित महिला के बयान के आधार पर कोतवाली सेक्टर 58 में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कुछ देर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजेगी।

ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बनाया
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ टेंपो में जब वह बैठी तब दोनों युवकों ने उसके साथ बस बदसलूकी व अश्लीलता की जिसे उन्होंने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद दोनों आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात भी की। महिला की आपबीती सुनकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version