गाजियाबाद : फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी की हत्या, सड़क पर फेंका शव

गाजियाबाद। लिंक रोड थाना इलाके साहिबाबाद गांव कट के पास मध्य प्रदेश के भिंड मुरैना के रहने वाले फैक्ट्री की सुरक्षा कर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री सुरक्षाकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।

साहिबाबाद की एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि मृत व्यक्ति मध्य प्रदेश के भिंड मुरैना का रहने वाला देव सिंह है। देव सिंह वसुंधरा इलाके में एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। वह सोमवार रात को भी नौकरी करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर शव रास्ते में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या करने की वजह सामने आई है। एसीपी ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही देव सिंह के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव को उनके सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि दीप सिंह की हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर कई अन्य तथ्य जुटा रही है ताकि हत्या आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की जा सके।

बंद मिली फैक्ट्री
जांच पड़ताल के लिए जब पुलिस की टीम देव सिंह की फैक्ट्री मेरठ रोड स्थित उत्तम इंजीनियरिंग में पहुंची तो वह फैक्ट्री बंद मिली। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि देव सिंह इसी फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मी था और वह केयरटेकर का भी काम देखा था। उसकी हत्या के पीछे जरूरी ही कोई उसके आसपास का साथी शामिल होगा।

तीन टीमें तलाश रहीं कातिल
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि देव सिंह की हत्या का खुलासा और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिस जगह देव सिंह का शव बरामद हुआ। वहां उसके कपड़ों से भरा एक बैग भी पुलिस को मिला है। पुलिस की तीनों टीम में सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही हैं

Exit mobile version