गाजियाबाद : पार्क में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, घरेलू कलह में की आत्महत्या

गाजियाबाद। युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पार्क में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। फंदा भी चादर का बनाया था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव उतारने के बाद कब्जे में लिया। वहीं शिनाख्त करके उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

विजयनगर थाना क्षेत्र के बागू स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने शव को लटका देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ विजयनगर ने बताया कि मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। वह सैटरिंग का काम करता था, रात को उसका घर पर विवाद हुआ तो चादर लेकर घर से बाहर निकल गया। घर से कुछ दूरी पर ही स्थित पार्क में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। आसपास के लोगों ने बताया कि इसी तरह से छह माह पहले भी एक युवक ने पार्क में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी।

जो चादर ओढ़ता था, उसी से लगाया फंदा
बताया जाता है कि अमित इसी चादर को ओढ़कर सोता था। जबकि घर पर विवाद हुआ तो वही चादर लेकर निकल आया। विवाद से वह क्षुब्ध था और इसी कारण उसने चादर का ही फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर डाली।

Exit mobile version