बीवी सुंदर दिखे, इसलिए कटवा डाले दांत, पुलिस ने लिखा मुकदमा

नई दिल्ली। एक महिला ने ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-1 थाने में तहरीर देकर अपने पति पर दांत कटवाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं महिला का आरोप दहेज की खातिर उसके सास ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसका गर्भपात भी कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके दांत बड़े होने की वजह से उसके पति ने उसके दांत कटवा दिया ताकि वह खूबसूरत दिखने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला नई दिल्ली के प्रशांत विहार की रहने वाली निरूपमा शाव अपने पति अरिहंत कुमार, सास विनिता फिलहाल ग्रेटर नोएडा की महागुन मंत्रा सोसाइटी में रहती हैं। निरुपमा ने बताया कि उनकी शादी साल 2023 फरवरी में हुई थी। आरोपी की शादी के बाद से ही उनके ससुराल वाले दहेज को लेकर उन्हों प्रताड़ित करते थे। इस दौरान सास ससुर ने निरुपमा का जबरन गर्भपात भी करवा दिया था। निरूपमा का आरोप है कि उसके कुछ दांत बड़े थे। जिसकी वजह से उसका पति कहता था कि वह अच्छी नहीं दिखती है अच्छी दिखने के लिए उसे अपने दांत कटवाने पड़ेंगे। इसके बाद उसके पति ने निरुपमा के दांत कटवा दिए। जिसकी वजह से निरुपमा के दांतों में जख्म बन गया। ससुराल और पति के उत्पीड़न से तंग आकर निरुपम ने पूरे मामले की तहरीर थाने में देकर न्याय की गुहार लगाई है।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की महिला के आरोपी के चलते बारीकी से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दहेज से संतुष्ट नहीं थे ससुराल वाले
पीड़ित महिला निरुपमा का आरोप है की शादी में उसके घर वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 45 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे और लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ित करने के लिए अलग-अलग तरीके ससुराल वाले अपनाते थे।

अजब तरीके का अत्याचार सुन हर कोई हैरान
महिला पर अजीब तरीके से अत्याचार करने से हर कोई हैरान है। आपने अक्सर लोगों को महिलाओं को मारपीट कर उत्पीड़न करते देखा होगा,लेकिन दिखाने के लिए कोई अपनी पत्नी के दांत भी कटवा सकता है ऐसा पहला मामला देखा है। स्थानीय लोग आरोपी पति द्वारा इस तरह का अत्याचार करने से काफी नाराज दिखे।

Exit mobile version