25 करोड़ जनता की आशा, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का केंद्र यूपी सरकार का बजट: योगी

File Photo

लखनऊ। बजट सत्र से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र है तो इस दौरान वर्ष 2024-25 का बजट भी उत्तर प्रदेश विधानमंडल में प्रस्तुत होगा और वर्ष भर की आय पर सदन में चर्चा होगी। सत्र प्रारंभ होने से पहले दलीय नेताओं से संबंधित बैठक और उससे पूर्व एडवाइजरी कमेटी की बैठक संपन्न कर जो कार्ययोजनाएं तय हुई हैं। उसके अनुसार सरकार ने अपनी पूरी तैयारी की है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल 25 करोड़ जनता की आशा, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का एक केंद्र है।

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। ये बजट सत्र है और बजट सत्र में सभी विधायकों को भाग लेकर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान करना चाहिए। समाजवादी पार्टी अपने डीएनए को कभी भी बदल नहीं पाई। उसका अराजकता और गुंडई फैलाना अभी भी कायम है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरा देश राममय है। अगर पूरे वातावरण में जय श्री राम की गूंज हो रही है तो सदन में भी जय श्री राम की गूंज होनी चाहिए। इसलिए हमारे सभी सदस्यों ने श्री राम नाम अंकित गमछा गले में धारण करके सदन में जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार का बजट गरीब,बेरोजगार, किसान को हित में होगा।

12 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। सूत्रों की माने तो शनिवार को भी सदन की कार्यवाही जारी रहेगी। प्रदेश के बजट में आय और खर्च का संतुलन बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त
बटज सत्र को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ में विधानसभा सत्र को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। सभी चीज़े सुचारू रूप से चल रही हैं। सुरक्षा के सभी इंतजाम कड़े किए गए हैं। डीजीपी में यह भी बतया कि सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए 5 सहायक पुलिस आयुक्त 24 निरीक्षक, 91उपनिरीक्षक, 21 महिला उपनिरीक्षक, 121 मुख्य आरक्षी, 72 महिला आरक्षी व 5 कंपनी पीएसी तैनात की गई है।

Exit mobile version