गाजियाबाद। घर में घुसकर युवक ने महिला से रेप की कोशिश की। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
वारदात मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में रहती है। बुधवार देर रात पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया। आरोपी पहले से ही महिला के घर में बने बाथरूम में जाकर छिप गया। वहीं देर रात महिला किसी काम से कमरे से निकलकर आंगन में पहुंची तो आरोपी ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। साथ ही रेप की कोशिश भी की गई।
विरोध पर पीटकर घायल किया
महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने अपने पति के साथ मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ोसी युवक रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।