गाजियाबाद: बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। युवक ने घर में घुसकर बच्चे की गर्दन पर चाकू रखा। जबकि इसके बाद उसकी मां के साथ रेप किया। शोर मचाने पर महिला के पति ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से बिहार का रहने वाला रवि औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में काम करता है। महिला भी कंपनी के दूसरे विभाग में काम करती हैं। उनका आरोप है कि कंपनी में रवि ने उनसे दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत उन्होंने उसके मौसा और ठेकेदार से की तो उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया। इसी माह आरोपी उनके घर किराये पर कमरा देखने के बहाने पहुंचा था। आरोप है कि उसने बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।

Exit mobile version