अयोध्या में बोले मोदी: पूरी दुनिया 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का कर रही इंतजार

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मोदी का राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड पर करीब आठ किलो मीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाखों लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। धानमंत्री ने दो नई अमृत भारत ट्रेन और नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं। देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था। आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा आज देश में सिर्फ केदारधाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारो-करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है। आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बन रहे हैं, नए फ्लाईओवर, नए पुल बन रहे हैं। अयोध्या को आस-पास के जिलों से जोड़ने के लिए भी यातायात को सुधारा जा रहा है।

ट्रेन में सफर कर बच्चों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सफर कर बच्चों से भी बातचीत की। वही इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने पहली उड़ान भरी जहां लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

500 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। 500 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। आज जिस भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत अयोध्या वासियों ने किया है, ये एक नए भारत की नई अयोध्या के दर्शन हम सभी को कराता है।

Exit mobile version