गाजियाबाद: बढ़ रहा कोविड का असर, अब दो महिलाएं मिलीं पाजीटिव

गाजियाबाद। जिले में कोविड पांव पसारने लगा है। दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गई हैं। जबकि तीन केस पिछले दिनों मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने भी टेस्टिंग शुरू कर दी है। वहीं लोगों से भीड़ वाले इलाकों में बिना मास्क के न जाने की अपील की है।

कोविड पॉजिटिव मिली महिलाओं में एक की उम्र 67 साल और दूसरी महिला की 35 साल है। एक महिला को सर्जरी से पहले हुई जांच के दौरान कोविड पॉजिटिव का पता चला। जबकि दूसरी महिला को बुखार और गले में दर्द होने पर जांच कराई गई। जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि दोनों महिलाएं वैशाली की रहने वाली हैं। हालांकि दोनों आपस में किसी तरह की कोई रिलेशन नहीं मिला है। दोनों महिलाएं हाउस वाइफ हैं। एक 67 साल की बुजुर्ग महिला की सर्जरी होनी थी। उससे पहले जब जांच की गई तब कोविड पॉजिटिव पाया गया। 33 साल की महिला को बुखार और गले में दर्द था। उनकी भी शक के आधार पर जांच हुई तो कोविड पॉजिटिव पाया गया।

परिवार वालों की होगी सैंपलिंग
अब टीम इन दोनों महिलाओं के परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग करेगी। साथ ही इन महिलाएं के सैंपल नए वैरिएंट की जांच के लिहाज से भेजे जाएंगे। दोनों को फिलहाल क्वारंटाइन किया गया है।

48 लोगों की हुई जांच
डॉक्टर आर के गुप्ता ने बताया कि इन दो महिलाओं के अलावा आपसे पहले तीन कोविड पॉजिटिव मरीज गाजियाबाद में मिले थे। तीनों का क्वारंटाइन टाइम पीरियड अब खत्म हो चुका है। डॉक्टर आरके गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार को 48 लोगों की कोविड जांच की गई।

Exit mobile version