मथुरा से वृंदावन को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, सीएम ने अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया

सीएम योगी

आगरा। सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश अटल जी को उनकी सेवाएं के लिए नमन कर रहा है। मैं भी यूपी वासियों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम योगी उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। यहां अटल जी की प्रतिमा और म्यूजियम का इनॉगरेशन किया।

फिर आगरा से मथुरा-वृंदावन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की। कहा कि बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी यादों को सहेजने के लिए म्यूजियम भी होगा। उन्होंने कहा, अस्थिर सरकारें देश को खोखला बना रही थीं। अटल जी ने स्थिर सरकार दी। आज पाकिस्तान का हाल देख लें अस्थिर सरकार के चलते वहां का क्या हाल है। एक-एक रोटी के लाले हैं। स्थिरता आर्थिक समृद्धि का पैमाना बनता है। उन्होंने कहा, पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, किसान खेत पर नहीं जा पाते थे। विकास के पैसे का बंदर-बाट होता था। आज वहीं यूपी है, जहां विकास हो रहा है। गांव की कनेक्टिविटी भी हो रही है। न केवल रोड बल्कि हवाई जहाज की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो रही है। जब हम 2017 में आए थे तब देश में यूपी तीसरे स्थान पर था। आज हम देश में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा, आगरा में आलू शोध केंद्र बनेगा। इससे किसानों को मदद मिलेगी। साथ ही अगले दो साल में 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे। इससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी। आगरा में आलू शोध केंद्र बनेगा। इससे किसानों को मदद मिलेगी। साथ ही अगले दो साल में 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे। इससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी। इससे खेतों में पानी लगाने में आसानी होगी।

जो होगा वो डबल इंजन की सरकार करेगी
उन्होंने कहा, विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी शामिल हों। जो भी लाभार्थी हैं वो अपनी कहानी बताएं। जिन्हें फायदा नहीं मिला है वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जो कुछ भी होगा वो डबल इंजन की सरकार करेगी।
कहा, अटलजी की पावन भूमि पर जब मैं आया था तब से अब तक बहुत सुधार हुआ है। मां यमुना के तट पर बने मंदिरों ने विदेशी हमलों को झेला है। पर्यटन विभाग इन मंदिरों का सौंदर्यीकरण कर रहा है। जो विकास हो रहा है वो प्रेरणा का काम करेगा।

पहले राधा-कृष्ण करेंगे सफर
हेलिकॉप्टर से पहली बार भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति बटेश्वर से वृंदावन जाएगी। आगरा-मथुरा में पहले ही हेलीपोर्ट तैयार किए जा चुके हैं। इस सेवा का संचालन किया जाएगा। 12 दिसंबर को मेसर्स राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ सरकार का एग्रीमेंट हुआ था। कंपनी को हेलीपोर्ट 30 साल के लिए लीज पर दिया गया है।

Exit mobile version