गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी घुसा युवक डूबा, रेस्क्यू जारी

नोएडा। जिले की रबूपुरा कोतवाली इलाके की फलैदा गांव में एक युवक गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी डूबता दिखाई दे रहा है। युवक के डूबने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा युवक गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी में रील बना रहा था, जबकि कुछ लोगों का कहना है युवक गोवंश को यमुना पार भगा रहा था।

फलैदा गांव का रहने वाला विकास गोवंश से फसलों की रखवाली करने गया हुआ था। इस दौरान विकास गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी में कूदा गया ताकि गोवंश युमना के पार भगा सके। इस दौरान विकास का छोटा भाई प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि विकास रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा था। जिससे वह डूब गया। विकास डूबने की खबर मिलते ही गांव लोग व स्थानीय गोताखोरों विकास की तलाश लेकिन विकास का पता नहीं चल सका। विकास के रेस्क्यू के लिए अब एनडीआरएफ को लगाया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस विकास के भाई से भी पूछताछ कर रही वह वास्तव में क्या कर रहा था और युमना में किस जगह वह डूबा है। ताकि उसे जल्द ही तलाशा जा सके। फिलहाल विकास के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विकास के डूबने का वीडियो भी आया सामने
युमना नदी में डूबकर हुई विकास की मौत वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग विकास को उकसा रहे हैं कि और जोर लगा। इस दौरान जैसे विकास किनारे की करीब आता है तो वह थकान की वजह गोवंश की पूछ पकड़ कर तैरने में नाकाम होने लगता है। जिसकी वजह वह डूब गया। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस वीडियो की भी जांच करेगी।

एनडीआरएफ करेगी तलाश
मामले में एसीपी जेवर रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल से रील बनाने के दौरान युमना में डूबे की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। डूबे युवक के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ को लगाया जाएगा। ताकि यमुना में युवक का शव बरामद किया जा सके। एसीपी ने यह भी बताया कि यमुना में घुसा युवक रील बना रहा था या गोवंश भगा रहा था। यह जांच की जा रही है।

Exit mobile version