एक करोड़ की अफीम समेत दो तस्कर पकड़े, बिहार से हो रही सप्लाई

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी झारखंड व बिहार से अफीम लाकर दिल्ली, एनसीआर व उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अफीम तस्करों से एक करोड रुपए की कीमत की अफीम भी बरामद की है। यह लोग पान मसाला सेल करने के नाम पर अफीम की तस्करी करते थे।

पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपना नाम सियाराम व दिनेश बताया कि है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास 3.4 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों गिरफ्तार तस्करों ने कबूला है वह पिछले पांच साल से तस्करी में कर रहे थे। पुलिस ने अधिकारियों ने बताया कि दोनों तस्करों ने बताया वह रांची, झारखंड और बिहार से अफीम खरीद कर दिल्ली, एनसीआर व यूपी समेत कई अन्य राज्यों में अपने सहयोगियों के तस्करी कर अच्छा मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने बताया कि इन दोनों तस्करों को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी की और गांव सुरीश, जौनपुर यूपी निवासी सियाराम और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सियाराम और दिनेश ने पूरे मामले अफीम तस्करी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस अफीम की तस्करी में शामिल कई अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

5 साल से कर रहे अफीम तस्करी
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया सियाराम और दिनेश ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से अफीम की तस्करी कर रहे। 5 साल में पुलिस ने उन्हें एक बार भी नहीं पकड़ा जिसके कारण उनके हौसले और बढ़ गए। दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि वह अब तक करोड़ों रुपए की अफीम बेचकर पैसा कमा चुके हैं। अफीम झारखंड और बिहार से सस्ते दामों में मिल जाती है। उसे वहां से लाकर दिल्ली एनसीआर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। अफीम सप्लाई करने के लिए कई छोटे-छोटे दुकानदारों से भी इनके संपर्क थे।

पान मसाले की आड़ में होता था अफीम का धंधा
अफीम तस्कर सियाराम ने बताया कि वह शुरुआत में पान मसाले बेचने का काम करता था। कुछ दिन बाद में तस्करों की संगत में आ गया और पान मसाले के जरिए अफीम में तस्करी करने लगा। जब उसे अच्छा पैसा पैदा होने लगा तब उसने इस धंधे में दिनेश को भी शामिल कर लिया। दोनों तस्करों ने बताया कि वह एक साल में 100 किलो से ज्यादा अफीम की सप्लाई कर देते थे है।

Exit mobile version