गाजियाबाद: दामाद ने ही की थी कुसुम की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के चिरंजीव विहार में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने शुक्रवार को हत्या आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। गिरफ्तार हत्या आरोपी दामाद ने हत्या करने की वारदात को स्वीकार भी किया है।

घटना का खुलासा करते हुए एसीपी कवि नगर ने बताया की 23 नवंबर को महिला कुसुम की हत्या की वारदात की गई थी। कुसुम की हत्या के बाद उसके बेटे अमन की शिकायत पर महिला की बेटी रचना और दामाद प्रमोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने खोजबीन कर हत्या आरोपी दामाद पर प्रमोहन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रमोहन हत्या करने के पीछे पारिवारिक विवाद बताया। एसीपी कवि नगर ने बताया कि महिला कुसुम कसम उसके ही घर में मिला था। महिला के शव के गले में शॉल लिपटी हुई मिली थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था। फिहलाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटे ने पहले ही जताई थी आशंका
कुसुम की हत्या के मामले में उसके बेटे ने पहले ही अपने बहन और बहनोई पर मां की हत्या करने की आशंका जताई थी। महिला के बेटे अमन ने बताया कि आए दिन उसकी बहन और उसका बहनोई उसकी मां से विवाद करते थे। पारिवारिक विभाग की रंजिश को मानते हुए उसके बहनोई ने उनकी मां की हत्या कर दी।

अभी खुलेंगे कई राज
पुलिस फिलहाल आशंका जता रही है कि अभी आरोपी कुछ और राज भी खोलेगा। क्योंकि महज पारिवारिक विवाद में किसी की हत्या करना खुद में अजीब मामला है। ऐसे में पुलिस इस मामले की असल वजह तक पहुंचने की कोशिश में है। एसीपी ने बताया जल्द ही पूरे मामले की जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।

Exit mobile version