गाजियाबाद: केंद्रीय मंत्री ने खत्म कराया अनशन, बोले कांग्रेस ने नहीं बनने दिया कानून

गाजियाबाद। लाजपत नगर इलाके में जनसंख्या समस्या फाउंडेशन संगठन के बैनर तले जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर चल रहा अनशन और धरना जारी है। अनशन पर बैठे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी 30 अक्टूबर से अनशन कर रहे थे। गाजियाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अनिल चौधरी को नारियल पानी पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहां जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जरूरी है हमारे देश में संसाधन सीमित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण यह कानून नहीं बना है। आपको बता दें कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी पिछले 22 दिन से अनशन कर रहे थे। इससे पहले मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर चल रहे अनशन समाप्त करने की बात कही थी। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर संगठन को कई संगठनों का साथ भी मिला था।

पीएमओ ने भी की थी वार्ता
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर संगठन द्वारा जंतर मंतर में अनशन करने की मांग की गई थी, लेकिन उनके मन नहीं मानी गई। उनकी मांग को देखते हुए पीएमओ से उनके संगठन के कई कार्यकर्ताओं को बुलाकर बातचीत की गई थी। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर यति नरसिंह आनंद ने भी संगठन का साथ दिया।

 22 दिनों से चल रहा अनशन समाप्त
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर के लाजपत नगर में चल रहा अनशन 22 दिन तक जारी रहा। यहां केंद्रीय मंत्री ने जूस पीलवा कर अनशन को समाप्त करवाया। उन्होंने अनशन कर रहे कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर विचार किया जाएगा।

Exit mobile version