बीमारी के चलते सहाराश्री का निधन, देश में शोक की लहर

मुंबई। सहारा समूह के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष सुब्रत रॉय सहारा का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण मुंबई एक निजी अस्पताल निधन हो गया। देश के मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत राय सहारा का पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत राय सहारा काफी दिनों से लंबी बीमारी से ग्रस्त थे। इसके कारण में पिछले काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। सहारा प्रमुख के निधन पर देश के कारोबारी और राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने भी शोक जताया हैं। सहारा समूह ने बताया कि दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की सूचना देते हैं। एक दूरद्रष्टा और प्रेरक व्यक्तिक्त के मालिक सहारा श्री का निधन रात मंगलवार साढ़े दस बजे बजे कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ। राय कैंसर से जूझ रहे थे, जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। 12 नवंबर को तबीयत खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version