क्राइम ब्रांच ने दो विदेशी समेत तीन तस्कर दबोचे, लाखों का माल बरामद

गाजियाबाद। जिले में क्राइम ब्रांच ने अलग अलग थाना क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है। इसमें दो विदेशी तस्कर भी गिरफ्तार है। जिनके पास से 12 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। जबकि तस्कर के पास से पांच लाख का गांजा बरामद हुआ है।

क्राइम ब्रांच ने कवि नगर थाना क्षेत्र से नाइजीरिया के रहने वाले दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। इन दोनों विदेशी नशा तस्करों के पास से 415 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 12 लाख बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि यह नशा तस्कर दिल्ली के विकासपुरी में रहते हैं। यहां से गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, पंजाब, नेपाल में इस स्मैक सप्लाई करते हैं। दोनों तस्कर आज भी दिल्ली में स्मैक की तस्करी करने जा रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर दिया गया।

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
जिले की वेब सिटी थाना क्षेत्र से क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक गांजा तस्कर को करीब 5 लख रुपए की गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से बरामद गांजे का भजन 10 किलो बताया जा रहा है। दीपावली के पर्व को लेकर तस्कर गंजा ले जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने जिले भर में दीपावली के पर्व को लेकर नशा तस्करी करने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच पुलिस ने गांजा तस्कर सोनू पुत्र राज कपूर निवासी सेक्टर 11 विजय नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। तस्कर सोनू के पास से 10 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है। बरामद गंजे की कीमत ₹500000 बताई जा रही है। पूछताछ में गांजा तस्कर सोनू ने बताया कि गंजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर वह लड़कों को अलग-अलग क्षेत्र में बेंचता था। सोनू ने यह भी बताया उसके साथ कहीं अन्य लोग भी गंजे की तस्करी करते हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि सोनू पर गाजियाबाद में दो मुकदमे पहले से ही दर्ज है।

घर चलाने के लिए तस्कर बना सोनू
विजयनगर गाजियाबाद का रहने वाला सोनू गांजा तस्करी करने के लिए अपना घर चलाने के लिए उतरा। सोनू ने बताया कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा न होने के कारण बेरोजगार था।। जिसकी वजह से घर का खर्च चलाने में दिक्कत हो रही थी। इसी के चलते हुए गांजे की तस्करी करने लगा। गांजे की तस्करी करके उसे अच्छे पैसे मिल जाते थे। जिसकी वजह से उसका घर का खर्च चलता था। फिलहाल पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Exit mobile version